Monday, October 24, 2011

हसी मजाक



दारू की वजह से बर्बाद शराबी ने कसम ली और घर से दारू की बोतलें फेंकने लगा। पहली बोतल फेंक कर बोला- तेरी वजह से मेरी नौकरी गई। दूसरी को फेंका और बोला- तेरी वजह से मेरा घर बिका। तीसरी बोतल को फेंका- तेरी वजह से मेरी बीवी चली गई। चौथी उठाई तो वह भरी हुई निकली तो बोला- तू साइड में हो जा... तेरा कोई कसूर नहीं है।
.........................।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

संताः मैं बहुत कंजूस हूं।

बंताः वह कैसे?

संताः मैं अकेले ही हनीमून पर चला गया और आधे पैसे बचा लिए।

बंताः मैंने तो हनीमून के सारे पैसे बचा लिए।

संताः वह कैसे?

बंताः मेरा एक दोस्त जा रहा था तो मैंने अपनी पत्नी को उसके साथ भेज दिया।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
जज :यह लड़का तुम्हें कब और कहां छेड़ता था?

लड़की : यह पूरा साल मेरे कमरे में रात को आकर मुझे छेड़ता था.

जज : फिर तुमने इसकी शिकायत कब की?

लड़की : जब यह एक रात छेड़ने नहीं आया.

।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
तीन दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे। पहला बोला, ' मैंने एक बार किक मारी तो फुटबॉल 100 मीटर ऊपर तक चली गई थी।'

दूसरा बोला, ' और मैंने एक बार किक मारी थी तो फुटबॉल दसवीं मंजिल की छत पर जा गिरी थी।'

तीसरा बोला, 'यह तो कुछ भी नहीं। एक बार मैंने फुटबॉल को किक मारी तो वह गायब हो गई। कुछ दिन बाद ऊपर से जमीन पर आ गिरी। उसके साथ एक चिट लगी थी कि अगर यह फुटबॉल दोबारा चांद पर आई तो हम वापस नहीं करेंगे।'
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
हिंदी टीचर – संता, काल कितने प्रकार के होते हैं ?

संता – तीन, मैडम ।


टीचर – शाबाश । अब तीनों का एक-एक उदाहरण दो।


संता – मैडम, कल मैंने आपकी बेटी को देखा था, आज मैं उससे प्यार करता हूं और कल मैं उसे भगाकर ले जाऊंगा।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
एक दिन एक तोता दुकानदार के पास जाता है और पूछता है: 'आम है क्या ? दुकानदार ... 'नहीं. हम आम नहीं बेचते'. अगले दिन फिर तोता आया और बोला: आम है क्या ? दुकानदार गुस्से में : 'अरे बोला ना , हम 'आम नहीं बेचते '. तीसरे दिन फिर तोता आया और बोला: आम है क्या ? दुकानदार गुस्से से लाल पिला हो गया। तोते से बोला: बोला ना नहीं है। अब अगर फिर आया तो हथौडा़ मार दूंगा सिर पर। अगले दिन फिर तोता आया और पूछा: हथौडा़ है क्या? दुकानदार: नहीं. तोता: फिर आम है क्या?
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
एक ट्रेन उलटने का Case अदालत में था ..

ट्रेन का ड्राईवर जो की संता था, उससे पूछा गया : "तुमने ट्रेन पटरी से क्यूं उतारी ??

संता : "एक आदमी सामने आ गया था तो break मारने का टाइम नहीं था .. मेरे Assistant ने बोला के इस के ऊपर चढ़ा दो."

वकील : "फिर ?"

संता : "बस वोह आदमी पटरी से उतर गया .....!"
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
एक फिल्म अभिनेत्री 15वें माले पर स्थित अपने घर की बालकनी में रेलिंग पर खड़ी अपने प्रशंसकों का अभिवादन कर रही थी कि अचानक संतुलन खो बैठी और नीचे गिरने लगी।

12 वें माले की रेलिंग पर खड़े हुए एक नौजवान ने उसे अपनी बांहों में पकड़ लिया और पूछा - ''मुझसे शादी करोगी ?''

''कभी नहीं''- अभिनेत्री ने नफरत से जवाब दिया । ''तो जाओ मरो!'' कहकर नौजवान ने उसे छोड़ दिया और वह फिर नीचे गिरने लगी।

11 वें माले पर खड़े एक अधेड़ ने हाथ बढ़ाकर उसे फिर पकड़ लिया और पूछा - ''मेरी प्रेमिका बनोगी ?''

''हर्गिज़ नहीं!'' उसका इतना कहना था कि इस आदमी ने भी उसे छोड़ दिया।

बेचारी अभिनेत्री को अब मौत सामने नजर आने लगी। वह ईश्वर से एक और मौका देने की प्रार्थना करने लगी कि तभी आठवें माले पर खड़े एक आदमी ने उसका हाथ पकड़ लिया।

''मैं तुमसे शादी कर लूंगी......! मैं तुम्हारी प्रेमिका बनूंगी.....! सब कुछ करूंगी!'' अभिनेत्री आदमी के कुछ बोलने के पहले ही कहने लगी।

''बदचलन औरत..... !'' आदमी ने कहा और हाथ छोड़ दिया।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।


मुकेश (डॉक्टर से)- साहब, मुझे एक समस्या है?

डॉक्टर- क्या?

मुकेश- बात करते वक्त आदमी दिखायी नही देता।

डॉक्टर- ऐसा कब होता है?

मुकेश- फोन करते वक्त!!
।।।।।।।।।।।।।।।।।।

एक चोर एक घर में चोरी करने दाखिल हुआ। लेकिन इसी बीच घर में मौजूद पत्‍नी की नींद खुल गई। उसने चोर को पकड लिया और उसके ऊपर बैठ गई।

चोर बहुत दुबला पतला था और औरत उसकी तुलना में उतनी ही मोटी।

इसी बीच पत्‍नी ने पति को आवाज़ लगाई और कहा, जाओ पुलिस को बुलाकर लाओ। कुछ देर बाद भी जब पति घर में ही दिखाई दिया तो पत्‍नी ने चिल्‍लाकर पूछा, अरे क्‍या हुआ अभी तक पुलिस थाने नहीं गए।

पति ने आवाज़ लगाई डार्लिंग अपनी चप्‍पल ढूंढ रहा हूं। इसी बीच चोर ने पति से कहा, अबे मेरी चप्‍पल पहन कर जा, लेकिन जल्‍दी कर.........
.।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
संता- मुझे आज तुम्हारी उंगलियां काटनी पड़ेगी।

पत्नी- क्यों?

संता- पप्पू कह रहा था कि उसे 'लेडी फिंगर' की सब्जी खानी हैं।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
एक काली अफ्रीकन लड़की को भगवान ने पंख दिए तो वह खुशी से बोली- वॉव्! भगवान क्या अब मैं परी बन गई हूं?

भगवान- नहीं रे पगली, तुम अब चमगादड़ बन गई हो।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
पहला दोस्त- संत कबीर दास जी कहते थे- आज का काम कल पर मत छोड़ो, क्योंकि हो सकता है कल प्रलय आ जाए और सब खत्म हो जाए।

दूसरा दोस्त- आज का नौजवान कहता है- आज का काम कल पर जरूर छोड़ो.., हो सकता है कल उसके लिए कोई मशीन आ जाए और काम और भी आसान हो जाए।

No comments:

Post a Comment

facebook Page Like

  • मनोरँजन